पश्चिमी चंपारण में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

Edited By Ramkesh, Updated: 23 Sep, 2026 05:16 PM

speeding truck hits motorcycle in west champaran three youths killed

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलवा लखनपुर...

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बेलवा लखनपुर पंचायत के मौलानगर जवाहिरपुर गांव निवासी याकुब मियां (20), शाहिल मियां (22) और सुंदर साह के रूप में की गयी है। याकुब और शाहिल चचेरे भाई थे। तीनों एक ही गांव के रहने वाले और अविवाहित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेतिया जा रहे थे। इसी दौरान जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया। बेतिया पहुंचते ही तीनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को शनिचरी थाना के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मामले में अग्रेतर कारर्वाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!