मां की डांट के बाद घर से निकली नाबालिग, 3 युवकों ने फायदा उठाकर किया गैंगरेप, चिल्लाई तो...

Edited By Nitika, Updated: 23 Feb, 2021 04:01 PM

3 youths misdeed with 15 year old girl

बिहार की राजधानी पटना में लगातार 2 दिनों में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। दरअसल, मां की डांट के बाद 15 साल की लड़की गुस्से में घर से निकल गई। इसके बाद लड़की को अकेला देखकर 3 युवक उसे होटल में ले गए।

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में लगातार 2 दिनों में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। दरअसल, मां की डांट के बाद 15 साल की लड़की गुस्से में घर से निकल गई। इसके बाद लड़की को अकेला देखकर 3 युवक उसे होटल में ले गए। साथ ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित लड़की पटना के दीघा नहर इलाके की रहने वाली है। जब वह घर से गुस्से में निकली तो उसे रास्ते में बाइक सवार 3 युवक मिले। इन तीनों ने लड़की के परेशान होने का फायदा उठाया। उसे बहाने से होटल के एक कमरे में ले गए। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर तीनों लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की अपने साथ जबरदस्ती होती देख चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस की सुरक्षा में पीड़िता को महिला थाना भेजा गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले पटना के जक्कनपुर थाना में 14 साल की मूकबधिर बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आ चुका है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!