मुंगेर में कृमिनाशक दवा खाने से 30 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्‍पताल में चल रहा इलाज

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2022 05:34 PM

30 children deteriorated after consuming anthelmintic medicine

मुंगेर की जिला स्वास्थ समिति के डीपीएम मोहम्मद नसीम रजी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पर जिले में कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया जा रहा है। आज एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के बाद मुंगेर जिले के दो स्कूल नोट्रेडेम अकेडमी,...

मुंगेरः राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पर मुंगेर जिले में कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के बाद 30 छात्र बीमार हो गए।

मुंगेर की जिला स्वास्थ समिति के डीपीएम मोहम्मद नसीम रजी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पर जिले में कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया जा रहा है। आज एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के बाद मुंगेर जिले के दो स्कूल नोट्रेडेम अकेडमी, मुंगेर और एक प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में कुल 30 छात्र-छात्राएं बीमार हो गईं। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का इलाज किया जा रहा है और सभी स्वस्थ हो रहे है।

मुंगेर सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. के. रंजन ने बताया कि सभी इलाजरत बच्चे-बच्चियां ठीक हो रही हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!