बिहार में 9 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, बांसवाड़ी में मिला शव; इलाके में मची सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Sep, 2026 04:04 PM

9 year old boy m rdered by throat slitting in bihar body found in bamboo grove

​​​​​​​पुलिस ने घटना की जानकारी मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक और सारण के पुलिस अधीक्षक को दी। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

छपरा: बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने नौ वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी है। बच्चे का शव शुक्रवार को बसंतपुर नहर के समीप बांसवाड़ी से बरामद किया गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरली सिरिसिया गांव निवासी सुमन ठाकुर का पुत्र सुमित कुमार (09) गुरुवार देर रात से लापता था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने बसंतपुर नहर के समीप बांसवाड़ी में उसका गला रेता हुआ शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। 

पुलिस ने घटना की जानकारी मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक और सारण के पुलिस अधीक्षक को दी। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!