मधेपुरा में बिजली का करंट लगने से 32 साल के युवक की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jan, 2021 05:31 PM

32 year old youth dies due to electric current in madhepura

बिहार में मधेपुरा जिले के रतवारा सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार की बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

मधेपुराः बिहार में मधेपुरा जिले के रतवारा सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार की बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गंगापुर पंचायत के सरवन्नी टोला वाडर् 16 निवासी नंदलाल साह का पुत्र उदय साह (32) मुरौत में लगने वाली कोशिका माता मेले में दुकान लगाने गया था। वह कुहासे से भींगा बांस को लेकर दुकान के पास जा रहा था। उसी दौरान भींगा बांस में उच्च क्षमता बिजली का तार तार सटने से उसे करंट लग गया जिससे वह बेहोश हो गया।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उदय साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में हीं उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!