Edited By Harman, Updated: 02 Jun, 2025 11:04 AM

बिहार के पटना से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने निकलकर आ रहा है। दरअसल यहां शनिवार को चार नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। वहीं इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रखा है।
Patna News: बिहार के पटना से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने निकलकर आ रहा है। दरअसल यहां शनिवार को चार नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गई हैं। वहीं इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना फतुहा के पचरुखिया थाना क्षेत्र के रामचन्द्र नगर परसा गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को एक ही गांव से चार नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। नाबालिग लड़कियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों द्वारा बहुत खोजबीन करने पर भी जब कुछ नही पता लग सका तो रविवार को पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने भी घटना की जानकारी मिलने पर तलाश शुरू कर दी।
वहीं पचरुखिया थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस चारों नाबालिग लड़कियों की खोजबीन में जुट गई। बच्चियों की बरामदगी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इधर इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ। लड़कियों के माता-पिता डरे हुए हैं।