खाकी पहनने का सपना रह गया अधूरा! भीषण गर्मी में ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हुए 5 जवान, एक की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2026 01:21 PM

5 soldiers fainted during training in scorching heat one died

आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू (HeatWave) लगना प्रतीत होता है।

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बेहोश हुए एक प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल की पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के चांदपुर धमौन गांव निवासी श्रीराम कुमार के रूप में हुई है। 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक (SP) रौशन कुमार ने पुष्टि की कि श्रीराम की पटना स्थित एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू (HeatWave) लगना प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। यह घटना डेहरी-ऑन-सोन स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी)-2 प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को हुई, जहां प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान पांच प्रशिक्षु कांस्टेबल बेहोश हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- जमाबंदी रजिस्टर से 14 रिकॉर्ड गायब, पूर्व CO समेत कर्मियों पर होगी कार्रवाई, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर हालत में श्रीराम को पटना स्थित एम्स रेफर किया गया था, जबकि अन्य प्रशिक्षुओं का उपचार स्थानीय सरकारी अस्पताल में किया गया। श्रीराम का पार्थिव शरीर बुधवार को डेहरी-ऑन-सोन स्थित जिला पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!