पूर्णियाः गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अन्य एक ही हालत गंभीर

Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2020 03:09 PM

6 people of same family died due to gas cylinder explosion

बिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

पूर्णियाः बिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना अंतर्गत ग्वाल गांव की है, जहां पर सोमवार रात को वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लीक कर रहा था। इस बीच महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया साथ ही देखते ही देखते सारे घर में आग फैल गई।

वहीं धमाका सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस हादसे में 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर 6 लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त अन्य एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!