सुपौल में मोटरसाइकिल पर लदी 720 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2022 02:55 PM

720 bottles of nepali liquor recovered in supaul smugglers arrested

एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 221 के क्षेत्र से नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ शराब की अवैध तस्करी होने वाली हैं। इसी आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 221...

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, एसएसबी के जवानों ने 720 बोतल नेपाली शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 221 के क्षेत्र से नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ शराब की अवैध तस्करी होने वाली हैं। इसी आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 221 के निकट घेराबंदी की गई। इस दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति मोटरसाइकल पर सामान लादकर नेपाल से भारतीय प्रभाग की तरफ आ रहा है। जवानों ने उक्त व्यक्ति को रोककर मोटरसाइकिल पर रखे सामान की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में 510 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के माझुआ गांव निवासी सलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्कर को आबकारी विभाग, सुपौल के सुपुर्द कर दिया गया है। आलोक कुमार ने बताया कि सीमा स्तम्भ संख्या 217/28 समीप से एक मोटरसाइकिल पर लदी 210 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। बल के जवानों को देखते ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति फरार हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!