आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2026 02:20 PM

three people including a father and son killed by lightning in khagaria

​​​​​​​खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दुखहरण बाबा स्थान के समीप हुई। बताया जाता है कि वज्रपात के समय सभी लोग एक पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी में मौजूद थे। इस हादसे में कन्हौली गांव निवासी विद्यानंद यादव (55), आशुतोष यादव (32) और आशुतोष के 10 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!