पंचायत चुनावः दूसरे चरण में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भरा नामांकन, पति 2 बार रह चुके हैं विधायक

Edited By Nitika, Updated: 14 Sep, 2021 02:25 PM

बिहार में 24 सितंबर से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जो कि 11 चरणों में संपन्न करवाए जाएंगे। साथ ही अब दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला ने नामांकन भरकर सभी लोगों को हैरान कर दिया है।

 

पटनाः बिहार में 24 सितंबर से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जो कि 11 चरणों में संपन्न करवाए जाएंगे। साथ ही अब दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला ने नामांकन भरकर सभी लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं इस बुजुर्ग महिला का पति 2 बार विधायक रह चुका है जबकि इसके बेटे खेतीबाड़ी करते हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला गोपालगंज जिले का है, जहां पर भोरे विधानसभा सीट से 2 बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए बद्री राम की 80 वर्षीय पत्नी पानमती देवी ने बिहार पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया हैष। इन्होंने बिहार पंचायत चुनाव में सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी होने का रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं पानमती देवी अपने 2 बेटों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने प्रखंड कार्यालय पहुंची। सभी लोग पूर्व विधायक की इतनी अधिक उम्र की पत्नी को नामांकन पत्र दाखिल करते देख हैरान हो गए। उन्होंने पंगरा पंचायत के वार्ड नंबर-3 से वार्ड सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है।

पानमती देवी ने कहा कि अधिक उम्र की वजह से वे बुजुर्ग और कमजोर हो चुकी हैं लेकिन वे वार्ड की जनता की सेवा करना चाहती हैं। इसीलिए वह अपने वार्ड में विकास कार्य करने के लिए वार्ड सदस्य पद पर चुनाव में उतरी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!