Edited By Harman, Updated: 07 Jun, 2025 09:18 AM

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात सड़क हादसे का शिकार होते होते बच गए। दरअसल उनके काफिले को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं इस घटना में तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tejashwi Yadav News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात सड़क हादसे का शिकार होते होते बच गए। दरअसल उनके काफिले को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं इस घटना में तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा NH 22 पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। नेता प्रतिपक्ष मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। तभी चाय पीने के लिए नेशनल हाइवे पर रूके थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर काफिले में घुस आया और उनके काफिले की गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट लगी। लेकिन तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।