प्यार के लिए सनी से बनी मारिया, लिंग परिवर्तन कराकर शादी की, अब दूसरे किन्नर से शादी की जिद्द पर पड़ा पति

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Apr, 2025 12:45 PM

married after gender change now husband is adamant on marrying another

Love Affair: बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रहने वाले सन्नी ने मारिया यादव बनकर अपने प्रेमी पीयूष यादव से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन अब उसने अपने पति पर धोखा देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।...

Love Affair: बिहार के बेगूसराय (Beguasari News) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक लड़का प्यार पाने के लिए लड़की बन गया। उसने लिंग परिवर्तन (Genger Change) कराकर अपने प्रेमी से शादी की, लेकिन प्यार में उसके साथ बड़ा धोखा हो गया। दरअसल, जिस लड़के के लिए सनी लिंग परिवर्तन कराकर मारिया बना, वो अब किसी दूसरे किन्नर के साथ शादी की जिद्द पर अड़ गया है। अब मारिया ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

धीरे-धीरे प्यार में बदली दोस्ती
बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रहने वाले सन्नी ने मारिया यादव बनकर अपने प्रेमी पीयूष यादव से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन अब उसने अपने पति पर धोखा देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि साल 2017 में सनी यादव की अपने ही गांव के पीयूष यादव से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक साथ रहने के लिए शादी करने का फैसला किया। 

यहां से रिश्ते में शुरू हुई दरार 
साल 2019 में सनी ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। अब सनी मरिया यादव बन गई। इसके बाद साल 2021 में गोरखपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। मारिया के अनुसार, शादी के बाद सबकुछ ठीक चला लेकिन फरवरी 2024 में उसने पीयूष को काम के लिए कोलकाता भेजा। वहीं से उनके रिश्ते में दरार शुरू हुई। पीयूष वहां किसी दूसरे किन्नर के प्यार में पड़ गया। 

पीयूष ने मारिया को सोशल मीडिया से भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मारिया ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीयूष की तलाश की और दोनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। वहीं पुलिस और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों के बीच साथ रहने के लिए समझौता हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!