भ्रष्टाचार के मामले में 2 और अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्व विभाग में हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2026 05:08 PM

action taken against two more officers in revenue department

इसके साथ ही पिछले एक माह के दौरान विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, प्रशासनिक अनियमितता और लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितता और कर्तव्यहीनता के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। विभागीय मामलों कसमीक्षा के क्रम में शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दो और अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान की। 

एक महीने में 62 दागी अधिकारियों पर एक्शन
इसके साथ ही पिछले एक माह के दौरान विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, प्रशासनिक अनियमितता और लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेलने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि जनता से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और लापरवाही के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने के लिए विभाग में कार्रवाई का अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

CO आनंद कुमार मंडल के खिलाफ आरोप पत्र गठित
शुक्रवार को स्वीकृत कार्रवाई के तहत सुपौल सदर के अंचल अधिकारी आनन्द कुमार मंडल के विरुद्ध विभागीय आरोप पत्र गठित किया गया है। उनके विरुद्ध परिमार्जन के बदले जमीन खरीदने, अवैध दाखिल-खारिज एवं फर्जी परिमार्जन करने, निजी वाहन में सरकारी डीजल का उपयोग करने, निजी दलाल रखने सहित कई गंभीर आरोप पाए गए हैं। इन आरोपों के आधार पर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए आरोप पत्र गठित किया गया है। 

इसी प्रकार फारबिसगंज (अररिया) की तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में जिला अंकेक्षण पदाधिकारी (सहकारिता सेवा संवर्ग) सुश्री राखी कुमारी के विरुद्ध भी विभाग स्तर पर आरोप पत्र गठित कर उनके पैतृक विभाग, सहकारिता विभाग, को अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। उन पर अंचल अधिकारी, फारबिसगंज के रूप में पदस्थापन अवधि के दौरान बंदोबस्त रद्दीकरण वाद संख्या 13/2017-18 की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब करने का आरोप है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!