Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Feb, 2023 04:30 PM

दरअसल, आज उपेंद्र कुशवाहा ने एक बैठक बुलाई थी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा सहित उनके समर्थित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बैठक पर सभी जदयू कार्यकर्ताओं की निगाहें है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील...
पटना: जदयू से नाराज चल रहे जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सिन्हा लाइब्रेरी सभागार में जदयू के मजबूती के लिए एक बैठक बुलाई थीं। वहीं बैठक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई आधिकारिक बैठक नहीं है, पार्टी की बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को है।
यह भी पढ़ेंः- वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा- बिहार सबसे योग्य राज्य है, जिसे केंद्र से विशेष सहायता की आवश्यकता
दरअसल, आज उपेंद्र कुशवाहा ने एक बैठक बुलाई थी। बैठक में उपेंद्र कुशवाहा सहित उनके समर्थित सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बैठक पर सभी जदयू कार्यकर्ताओं की निगाहें है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 'पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
यह भी पढ़ेंः- PK की लोगों से अपील- जाति-धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनना बंद कीजिए...50 वर्षों से बिहार आज भी वहीं का वहीं
वहीं उपेन्द्र कुशवाहा को ललन सिंह का दो टूक, कहा कि कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना, दिल्ली में बात नहीं बनी शायद, यह कोई आधिकारिक बैठक नहीं है, पार्टी की बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को है!