Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Jul, 2025 05:40 PM
Rajpur Assembly Seat: राजपुर विधानसभा सीट बक्सर जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1977 से ही अस्तित्व में आया था। इस सीट पर 1977 में विधानसभा के चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर...
Rajpur Assembly Seat: राजपुर विधानसभा सीट बक्सर जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1977 से ही अस्तित्व में आया था। इस सीट पर 1977 में विधानसभा के चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर नंद किशोर प्रसाद को जीत मिली थी। साल 1980 में राजपुर सीट पर कांग्रेस इंदिरा के चटुरी राम विधायक चुने गए थे।
1985 और 1990 में बीजेपी कैंडिडेट राम नारायण राम लगातार दो बार चुनाव जीतने में सफल रहे, लेकिन राजपुर सीट पर 1995 में सीपीआई के अर्जुन राम विधायक चुने गए थे। 2000 में बीएसपी कैंडिडेट छेदीलाल राम राजपुर के विधायक बने थे। 2005 के फरवरी में इस सीट पर सीपीएमएल की श्याम प्यारी देवी विधायक चुनी गईं थी। इसके बाद 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में भी श्याम प्यारी देवी ही चुनाव जीतीं थी लेकिन इस बार वे जेडीयू की तरफ से मैदान में थी। इसके बाद 2010 और 2015 में भी इस सीट पर जेडीयू का ही कब्जा रहा और दोनों बार संतोष कुमार निराला विधायक चुने गए थे, लेकिन 2020 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ राम ने यहां बाजी पलट दी थी।
Rajpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में राजपुर सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट विश्वनाथ राम ने जीत हासिल की थी। विश्वनाथ राम को 67 हजार आठ सौ 71 वोट मिला था....जबकि जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुमार निराला 46 हजार छह सौ 67 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विश्वनाथ राम ने संतोष कुमार निराला को 21 हजार दो सौ चार वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट संजय राम 43 हजार आठ सौ 36 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Rajpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुमार निराला ने जीत हासिल की थी। निराला ने बीजेपी उम्मीदवार विश्वनाथ राम को 32 हजार सात सौ 52 वोटों के बड़े मार्जिन से हराया था। संतोष कुमार निराला को कुल 84 हजार एक सौ 84 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विश्वनाथ राम को कुल 51 हजार तीन सौ 96 वोट ही मिला था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट लालजी राम को कुल 17 हजार 31 वोट मिले थे।

Rajpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट संतोष कुमार निराला ने जीत हासिल की थी। संतोष कुमार निराला ने लोजपा कैंडिडेट छेदी लाल राम को 15 हजार दो सौ 39 वोटों के अंतर से हराया था। संतोष कुमार निराला को कुल 54 हजार आठ सौ दो वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे छेदी लाल राम को कुल 39 हजार पांच सौ 63 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट पंकज कुमार को कुल 18 हजार तीन सौ 89 वोट मिले थे।

Rajpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राजपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट श्याम प्यारी देवी ने जीत हासिल की थी। श्याम प्यारी देवी ने बीएसपी कैंडिडेट संतोष कुमार निराला को 5 हजार सात सौ वोटों से हराया था। श्याम प्यारी देवी को कुल 32 हजार एक सौ 37 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे संतोष कुमार निराला को कुल 26 हजार चार सौ 37 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट छेदी लाल राम को कुल 18 हजार सात सौ 14 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में राजपुर सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर तीन हजार छह सौ 60 वोट के अंतर से लीड लिया था। राजपुर सीट पर रविदास,यादव, ब्राह्मण और कोइरी वोटरों की अहम भूमिका है। पुराने आंकड़े को देखते हुए राजपुर सीट पर कांग्रेस और जेडीयू उम्मीदवार के बीच इस बार भी कांटे का टक्कर होगा।