आरा में हथियारबंद अपराधियों ने LJP के प्रदेश महासचिव को मारी गोली, हालत नाजुक

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2021 12:02 PM

armed criminals shot dead ljp state general secretary in ara

बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने लोजपा के प्रदेश महासचिव को गोली मार दी। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां...

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है, जिसके चलते वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार भोजपुर जिले का है। यहां हथियारबंद अपराधियों ने दुगोला लोजपा के प्रदेश महासचिव को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि कुसुम्हा गांव निवासी राम तपस्या सिंह के 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद यादव जो कि लोजपा के प्रदेश महासचिव हैं, बुधवार की मध्य रात्रि दुगोला कार्यक्रम देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली सिर में पीछे लगी थी, जो दाहिने साइड गर्दन में आकर फस गई थी। वहीं ऑपरेशन कर जख्मी युवक के गर्दन से बुलेट निकाल दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि घटना का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!