गोद में 7 महीने की बच्ची... कांस्टेबल से DSP बनीं बेगूसराय की बबली, कठिन परिश्रम के साथ निभाया मां का फर्ज

Edited By Nitika, Updated: 26 Aug, 2022 02:53 PM

babli decided the journey from constable to dsp

बिहार के बेगूसराय जिले की बबली ने कांस्टेबल से डीएसपी बनकर यह बात साबित कर दिखाई है कि मां बनने के बाद भी अपने अधूरे सपनों को पूरा किया जा सकता है।

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले की बबली ने कांस्टेबल से डीएसपी बनकर यह बात साबित कर दिखाई है कि मां बनने के बाद भी अपने अधूरे सपनों को पूरा किया जा सकता है। बबली ने न केवल कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल की बल्कि मां होने का फर्ज भी निभाया। वहीं बबली गोद में बच्ची को उठाकर सम्मान समारोह में शामिल हुई।

बबली बेगूसराय पुलिस लाइन में तैनात थी। उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई करते हुए डीएसपी की परीक्षा में सफलता हासिल की। अब बबली को डीएसपी के प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है। प्रशिक्षण पर जाने से पहले बबली को बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। इस दौरान बेगूसराय की एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिला बल की होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकाल कर न सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि उन्होंने सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। बबली की कहानी कई लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

बता दें कि 2015 में खगड़िया में बतौर कांस्टेबल के पद पर बबली का चयन हुआ था। बबली घर की बड़ी बेटी थी, जिसके चलते उसने शुरू से ही घर की जिम्मेदारी उठा रखी थी। बबली की सफलता से उसके परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!