शादी समारोह से लौटने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबी बारातियों की गाड़ी, तीन की दर्दनाक मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Feb, 2023 12:32 PM

baraati s vehicle immersed in a water filled pit

जानकारी के मुताबिक, घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के चंपा नगर की है। मृतकों की पहचान संतोष पांडे, अन्नू कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद गाड़ी पर 5 बाराती...

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी समारोह से लौटने के दौरान बारातियों की गाड़ी पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 की मौत हो गई, जबकि 2 बाराती सुरक्षित बाहर निकल गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।

शादी समारोह से लौट रहे थे वापस
जानकारी के मुताबिक, घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के चंपा नगर की है। मृतकों की पहचान संतोष पांडे, अन्नू कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद गाड़ी पर 5 बाराती सवार होकर बेगूसराय लौट रहे थे। इसी बीच चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के चंपा नगर पर बारातियों से भरी मारुति गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 2 बाराती बाहर निकल गए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई।

बेगूसराय जिले के रहने वाले थे तीनों
वहीं तीनों मृतक बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बता दें कि घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!