स्कूल बस की चपेट में आने से BCA छात्र की मौत, बहन ने सड़क पर रोकी गाड़ियां, पुलिस से झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Apr, 2026 12:27 PM

bca student dies after being hit by school bus situation tense in motihari

स्कूल बस की चपेट में आने से BCA छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। परीक्षा देने आए छात्र की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एलएनडी कॉलेज के पास सड़क जाम कर दी।

Motihari News : बिहार में पूर्वी चंपारण के नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित स्कूल बस की चपेट में आने से बीसीए (BCA) के छात्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों और परिजनों ने एलएनडी (LND) कॉलेज के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। 

परीक्षा देने आया था अभिषेक कुमार 

मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के विजय सिंह कटहरा के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक बीसीए का छात्र था और अपनी परीक्षा देने शहर आया था। इसी दौरान हॉस्पिटल चौक के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

PunjabKesari

परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप 

अभिषेक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण छात्र की जान गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद होने के बावजूद उसे रेफर करने या समय पर सुविधा देने में देरी की गई, जो मौत का कारण बनी। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने जा रहा था यात्री, बैग से निकला कुछ ऐसा कि सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश! एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

सड़क पर बहन का विलाप और छात्रों का आक्रोश 

घटना के बाद की तस्वीरें विचलित करने वाली थीं। मृतक की छोटी बहन सड़क पर भाई के शव के सामने बैठकर इंसाफ की गुहार लगाती और गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के सहपाठियों और स्थानीय छात्रों ने एलएनडी कॉलेज के पास मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायतों और बस चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!