Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2025 12:51 PM

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई नियुक्ति की घोषणा की है।
पटना:बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई नियुक्ति की घोषणा की है। नई अधिसूचना के अनुसार, सभी पुराने आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और अगले आदेश तक नए प्रभारी मंत्रियों को मनोनीत किया गया है। ये मंत्री संबंधित जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी होंगे।
नए प्रभारी मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:
- सम्राट चौधरी – पटना, मुजफ्फरपुर
- विजय कुमार सिन्हा – पूर्णिया, नालंदा
- विजय कुमार चौधरी – वैशाली
- विजेंद्र प्रसाद यादव – कैमूर
- डा. प्रेम कुमार – समस्तीपुर, मधेपुरा
- श्रवण कुमार – औरंगाबाद
- संतोष कुमार सुमन – सारण
- सुमित कुमार सिंह – सिवान
- रेणु देवी – दरभंगा
- मंगल पांडे – कटिहार
- नीरज कुमार सिंह – सीतामढ़ी, जहानाबाद
- अशोक चौधरी – मधुबनी
- लेशी सिंह – सुपौल
- मदन सहनी – अररिया
- नीतीश मिश्रा – बक्सर
- नितिन नवीन – गया
- महेश्वर हजारी – गोदिया
- शीला कुमारी – लखीसराय
- सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
- जनक राम – पश्चिम चंपारण
- हरी सहनी – अरवल
- कृष्णनंदन पासवान – गोपालगंज
- जयंत राज – रोहतास
- मोहम्मद जमा खान – किशनगंज
- रत्नेश सादा – खगड़िया
- केदार प्रसाद गुप्ता – भोजपुर
- सुरेन्द्र मेहता – बांका
- संतोष कुमार सिंह – भागलपुर
- संजय सरावगी – बेगूसराय
- सुनील कुमार – गया
- जिनेश कुमार – मुंगेर
- राजू कुमार सिंह – शेखपुरा
- मोती लाल प्रसाद – शिवहर
- विजय कुमार मंडल – सहरसा
- कृष्णनंदन मंडल (मंटू) – मुंगेर
यह नियुक्ति राज्यपाल के आदेश से की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।