Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2025 05:46 PM

आरोपी युवक का नाम शमशाद है, जो जिले के बैरिया के कोल्हुआ, पैगंबरपुर का रहने वाला है। पीड़िता ने सैय्यद शमशाद हुसैन, उसके भाई अलमदार हुसैन, मां मेहरुनिशा और बड़ी बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, शमशाद ने खुद को पहले सूरज बताया और...
Love Jihad: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने पहले नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। वहीं जब युवती ने शादी का दबाव बनाया को उसने गौमांस खाने और इस्लाम धर्म कबूल करने को कहा। वहीं अब पीड़ित युवती ने मुजफ्फरपुर ग्रामीण SP से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
'इस्लाम धर्म अपनाओ और गोमांस खाओ, इसके बाद निकाह करेंगे'
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम शमशाद है, जो जिले के बैरिया के कोल्हुआ, पैगंबरपुर का रहने वाला है। पीड़िता ने सैय्यद शमशाद हुसैन, उसके भाई अलमदार हुसैन, मां मेहरुनिशा और बड़ी बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, शमशाद ने खुद को पहले सूरज बताया और अपने प्यार में फंसा लिया, फिर फिजिकल रिलेशन भी बनाया। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने अपना असली नाम शमशाद बताया और कहा कि - 'इस्लाम धर्म अपनाओ और गोमांस खाओ। इसके बाद निकाह करेंगे।'
जान से मारने की धमकी दे रहा युवक
वहीं जब पीड़िता ने इस्लाम कबूलने से इनकार किया तो आरोपी उसे गालियां देने लगा। अब युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि पीड़िता लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। अब उसे हत्या की धमकी दे रहा है। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।