सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने पर आमने-सामने हुए BJP-JDU, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jan, 2022 09:22 PM

bjp and jdu face to face on emperor ashok aurangzeb issue

जदयू ने साहित्यकार दयाशंकर प्रसाद सिन्हा को भाजपा का नेता बताते हुए उनपर कार्रवाई के लिए जंग छेड़ दिया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि सिन्हा का उनकी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। साथ ही इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सिन्हा के...

पटनाः सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

जदयू ने साहित्यकार दयाशंकर प्रसाद सिन्हा को भाजपा का नेता बताते हुए उनपर कार्रवाई के लिए जंग छेड़ दिया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि सिन्हा का उनकी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। साथ ही इस मामले को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सिन्हा के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में एक मामला भी दर्ज करवाया है। साहित्यकार के खिलाफ एक खास समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।

इस मुद्दे को लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जायसवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जायसवाल के दिखावटी मुकदमे को लोग समझते हैं। सीधा उनके (सिन्हा) पद्मश्री सम्मान को वापस लिए जाने की मांग करनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!