BJP नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2026 04:31 PM

bjp leader s nephew shot dead accused arrested following encounter

भाजपा नेता के भतीजे हरि सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और खुफिया सूचना के आधार पर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

Bihar News: बिहार के सीवान जिले में विधान परिषद के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता के करीबी रिश्तेदार की कथित 'रोडरेज' की घटना में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हरि सिंह और एक अन्य व्यक्ति चंदन सिंह को नगर थानाक्षेत्र में अंदर ढाला के पास आरोपियों ने गोली मार दी थी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, "बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि ढाला के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में हरि सिंह की मौत हो गई जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।" 

मुठभेड़ में छोटू यादव के पैर में लगी गोली
बयान में बताया गया कि घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र निवासी हीरा लाल के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान यादव ने बताया कि विवाद सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ था।  आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि इस अपराध में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में छोटू यादव के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!