JDU प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा- राजनीतिक लाभ के लिए अपने कार्यकर्ता की मौत को मुद्दा बना रही भाजपा

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2023 01:36 PM

bjp trying to take political advantage of its worker s death jd u

जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करती है और वह उनकी मौत पर भी ऐसा करती है। उन्होंने विपक्षी दल पर हमला बोला, जिसने कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत के लिए राज्य सरकार पर...

नई दिल्ली/पटना: जनता दल (यूनाइटेड) ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए जानबूझकर उसके एक कार्यकर्ता की मौत को पटना में पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए उसकी मृत्यु को मुद्दा बना रही है। 

जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करती है और वह उनकी मौत पर भी ऐसा करती है। उन्होंने विपक्षी दल पर हमला बोला, जिसने कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज में विजय सिंह की मौत के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। रंजन ने कहा, “भाजपा जानबूझकर सरकार को बदनाम करने के लिए उसकी (कार्यकर्ता की) मौत को पुलिस लाठीचार्ज से जोड़ रही है। मृत व्यक्ति के साथियों ने कहा है कि वह लाठीचार्ज के दौरान वहां मौजूद भी नहीं था।” 

सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए, जद (यू) नेता ने दावा किया कि विजय सिंह की मौत उस स्थान पर हुई, जो पुलिस लाठीचार्ज की जगह से बहुत दूर है। उन्होंने भाजपा पर गुरुवार को पटना में उसके विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने, और आंदोलन के दौरान कई बाहरी लोगों के मौजूद होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा तक भाजपा का प्रस्तावित मार्च राज्य सरकार की छवि खराब करने की उसके नेताओं की साजिश का हिस्सा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!