JDU के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव बनें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, लगातार 8 बार जीते चुके हैं चुनाव

Edited By Harman, Updated: 03 Dec, 2025 12:58 PM

narendra narayan yadav becomes the deputy speaker of the legislative assembly

Bihar Assembly Session 2025: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। JDU के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।  नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन भरा था। बता दें...

Bihar Assembly Session 2025: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। JDU के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav)  विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया है।  नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन भरा था। बता दें  सदन में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कार्यवाही का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष करेंगे।  विपक्ष की ओर से किसी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने के कारण उनको निर्विरोध चुन लिया गया है।

नीतीश कुमार के है बेहद करीबी

बता दें कि नरेंद्र नारायण यादव 1995 में पहली बार आलमनगर सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब से वह लगातार आठ बार इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। नरेंद्र नारायण यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी नेता माना जाता है। वह मधेपुरा जिला के पुरैनी प्रखंड अन्तर्गत बालाटोल के रहने वाले हैं और जेपी आंदोलन के दौरान चर्चा में आए। नरेंद्र नारायण यादव पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार बीजेपी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार (Prem Kumar) को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं। उन्होंने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन भरा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!