भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई नेपाल से देवघर जा रही बस, 48 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2022 02:19 PM

bus going from nepal to deoghar collided with a truck parked on the roadside

घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास की है, जहां पर सभी यात्री देवघर भोलेनाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे। इसी बीच एनएच किनारे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह नेपाल से देवघर जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार करीब 48 यात्री घायल हो गए। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास की है, जहां पर सभी यात्री देवघर भोलेनाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे। इसी बीच एनएच किनारे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 5 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि बस सवार सभी यात्री नेपाल के सुनौली बॉर्डर के नौतनवा गांव के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!