SSB के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 65 हजार के जाली नोट के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2021 03:07 PM

businessman arrested with fake currency in west champaran

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जाली नोट के साथ नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में भवानीपुर गांव के समीप प्रवेश करने वाला है। इसी सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया।...

बेतियाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन की टीम ने 65 हजार रुपए के जाली नोट के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जाली नोट के साथ नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में भवानीपुर गांव के समीप प्रवेश करने वाला है। इसी सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सिकटा पुलिस और एसएसबी 47वीं बटालियन नरकटियागंज ने संयुक्त छापामारी कर मोटरसाइकिल से जाली नोट लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक कारोबारी को धर दबोचा।

उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कारोबारी के पास से 65 हजार रुपए का जाली नोट बरामद किया। बरामद सभी नोट 500 रुपए के थे। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पाठवंदी बाबू टोला निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!