बक्सरः SBI की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, लाखों का सामान व जरूरी कागजात जलकर खाक

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jan, 2022 03:40 PM

buxar a major fire broke out in the main branch of sbi

ताया जा रहा है कि एसबीआई के मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट के कारण सुबह 2:30 बजे आग लग गई। बैंक में धुंआ और आग की लपटें उठता देख गार्ड ने इसकी जानकारी बैंक कर्मियों की दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।...

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में एसबीआई के मुख्य शाखा में शनिवार को तड़के सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से बैंक में रखे कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मॉडल थाना क्षेत्र के मुनीम चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि एसबीआई के मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट के कारण सुबह 2:30 बजे आग लग गई। बैंक में धुंआ और आग की लपटें उठता देख गार्ड ने इसकी जानकारी बैंक कर्मियों की दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं बैंक में मौजूद मैनेजर तरुण मिश्रा ने बताया कि बैंक में आग लगने की जानकारी मिलते ही बैंक के सभी स्टाफ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया की आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!