JDU विधायक को ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमना पड़ा भारी, दर्ज हुआ मुकदमा

Edited By Nitika, Updated: 03 Sep, 2021 03:01 PM

case filed against jdu mla

जदयू विधायक गोपाल मंडल को राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ यात्री प्रहलाद पासवान ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

पटनाः जदयू विधायक गोपाल मंडल को राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ यात्री प्रहलाद पासवान ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

दरअसल, प्रहलाद पासवान उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, जिसमें विधायक गोपाल मंडल अंडरवियर पहनकर घूम रहे थे। उन्होंने विधायक पर सोने की 2 अंगूठी छीनने एवं जातिगत गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि गोपाल मंडल गुरुवार को तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से नई दिल्ली जाने के दौरान अंडरगारमेंट्स में घूमते दिखाई दिए। इसके बाद से उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं इस पर जदयू विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान पेट खराब होने के कारण मैंने केवल अंडरगारमेंट्स पहने थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!