सुपौलः CM नीतीश ने कोसी नदी के पूर्वी तटबंध का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Nitika, Updated: 08 Aug, 2020 05:18 PM

cm nitish arrives at supaul

बिहार में इन दिनों बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही लगभग 70 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है।

 

सुपौलः बिहार में इन दिनों बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही लगभग 70 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सीएम नीतीश आज सुपौल जिले के वीरपुर पहुंचे और उन्होंने कोसी नदी के पूर्वी तटबंध का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने पूर्वी तटबंध के दस नंबर स्पर का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए कोसी के सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार के साथ प्रधान सचिव सहित सुपौल डीएम एसपी के अतिरिक्त कोसी मुख्य अभियंता एवं जल संशाधन विभाग के सभी अभियंता मौजूद रहे।

बता दें कि इससे पहले सीएम ने पश्चिम चंपारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से वापस लौटे लोगों को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!