CM नीतीश ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2024 12:34 PM

cm nitish congratulated indian men s hockey team on winning bronze medal

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरूष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

बता दें कि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। टीम इंडिया को पेरिस ओलंपिक्स में यह चौथा मेडल मिला है। इससे पहले उसे 3 मेडल शूटिंग में मिले हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!