Bihar में बाढ़ से मची हाहाकार ! CM नीतीश ने प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण

Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2025 12:56 PM

cm nitish did an aerial survey of flood affected districts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियों के उफान पर होने से 10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए...

Bihar CM Nitish kumar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित 

अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियों के उफान पर होने से 10 जिलों में लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिले भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!