Bihar Weather Update:बिहार में मॉनसून का कहर ! सुपौल, अररिया और किशनगंज में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2025 09:14 AM

bihar weather today 14 august 2025

हार इन दिनों लगातार Heavy Rainfall की चपेट में है। मूसलाधार बारिश ने जहां मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

Bihar Weather Update:बिहार इन दिनों लगातार Heavy Rainfall की चपेट में है। मूसलाधार बारिश ने जहां मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे कई क्षेत्रों में Flood Alert जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूरे राज्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं। इस दौरान तीन जिलों- सुपौल, अररिया और किशनगंज - में Red Alert घोषित किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश और Thunderstorm with Lightning की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, नालंदा और गया में Orange Alert जारी हुआ है। यहां पर तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका है। वहीं मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, अरवल और जहानाबाद में भारी बारिश का Yellow Alert लागू किया गया है। बाकी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बारिश के ताज़ा आंकड़े और 15 अगस्त का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के बुधवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान खगड़िया में सबसे ज्यादा 206 मिमी बारिश हुई, जबकि पटना में सुबह 9:30 बजे तक 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। किशनगंज में हवाएं 33 मिमी प्रति घंटे की गति से चलीं। गुरुवार को भी बिहार के मध्य और पूर्वी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

15 अगस्त को भी कई जिलों में Very Heavy Rainfall Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है, ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!