​CM नीतीश ने पूर्व विधायक प्रमोद सिंह के निधन पर जताया दुख, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बताया अपूरणीय क्षति

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jan, 2025 11:35 AM

cm nitish expressed grief over the death of former mla pramod singh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भभूआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. प्रमोद कुमार सिंह राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भभूआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. प्रमोद कुमार सिंह राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्व. प्रमोद कुमार सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि बिहार के कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया। मंगलवार रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वाराणसी ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!