CM नीतीश ने 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, कृषि विभाग की कई योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2025 03:36 PM

cm nitish gave appointment letters to 315 block garden officers

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि को लाभकारी बनाने हेतु राज्य में बागवानी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत कृषि को लाभकारी बनाने हेतु राज्य में बागवानी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की नियुक्ति कृषि विभाग के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों जया किरण, ईरम आरजू, साक्षी कुमारी, गणेश कुमार, शुभम कुमार, प्रतिमा मुर्मू, श्रीया सिंह, अंशु पटेल एवं रश्मि सुप्रिया को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 144.72 करोड़ रुपये की लागत से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा (भोजपुर) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तृतीय कृषि रोड मैप (2017-22) के तहत कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को सुदृढ़ करने हेतु आरा (भोजपुर) में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की गई है। वर्ष 2021-22 से इसका संचालन कृषि महाविद्यालय, बक्सर के परिसर में किया जा रहा है। इसके लिए भोजपुर जिला में 16 एकड़ जमीन चिन्हित कर कुल 144.72 करोड़ रूपये की लागत से भवन निर्माण विभाग के द्वारा भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक भवन, क्लास रूम, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, कृषि यंत्रों के लिए कार्यशाला एवं आवासीय परिसर का प्रावधान किया गया है। 
 PunjabKesari

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर 55.26 करोड़ रुपये लागत की 62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से अनुमंडल स्तर पर कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाएगी। इस भवन में किसानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी कृषि संबंधी सेवाएं, योजनाएं, तकनीकी सलाह और सरकारी सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही यह भवन किसानों और सरकार के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बनेगा, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 'बिहार कृषि' मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से कृषि संबंधी सभी जानकारी- किसान पास बुक, पौधा संरक्षण, फसलों के बाजार मूल्य, मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी एवं विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी। कृषि भवन परिसर से मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खरीफ महाभियान-2025 से संबंधित 20 प्रचार वाहन तथा बीज वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि भवन के विभिन्न भागों का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कृषि कॉल सेंटर जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कृषि भवन की छत पर भी गए और वहां से पूरे परिसर को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छत पर सोलर प्लेट लगाएं जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा और कृषि भवन की जरूरतें पूरी होंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कृषि रोड मैप एवं कृषि विभाग की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कृषि भवन परिसर में पौधारोपण भी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!