CM नीतीश ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, बोले- सरकार ने 20 लाख नौकरियां देने का रखा लक्ष्य

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Aug, 2022 10:46 AM

cm nitish hoisted the tiranga at gandhi maidan in patna

इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून...

पटनाः आज पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। इससे पहले सीएम ने सेना की टुकड़ियों को सलामी दी। महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद पहली बार उन्होंने झंडोत्तोलन किया।

PunjabKesari


इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है।

PunjabKesari


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए विद्यालयों में कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस को दुरुस्त किया जा रहा है। लोक सेवा में 153 सेवाएं दी जा रही हैं। 73 फीसदी लोग लाभ ले रहे है। सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!