CM नीतीश ने बिहार डायरी एवं कैलेंडर का किया लोकार्पण, इस थीम पर केंद्रित है 2024 का कैलेंडर

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jan, 2024 03:58 PM

cm nitish inaugurated bihar diary and calendar

जनवरी माह के पृष्ठ पर महिला सशक्तीकरण थीम को दर्शाया गया है। महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वर्ष 2006 से पंचायती राज...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बिहार सरकार (Bihar Government) के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2024 एवं कैलेंडर 2024 (Bihar Diary and Calendar 2024) का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। 'बिहार कैलेंडर-2024' बिहार ने दिखाई राह थीम पर केंद्रित है। इसमें उन योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है जिनमें बिहार अग्रणी राज्य रहा है तथा जिनकी सफलता को देखते हुए कई अन्य स्थानों पर इनका अनुसरण किया जा रहा है। 

PunjabKesari

पहले पेज पर महिला सशक्तीकरण का थीम 
जनवरी माह के पृष्ठ पर महिला सशक्तीकरण थीम को दर्शाया गया है। महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से सबल बनाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वर्ष 2006 से पंचायती राज संस्थानों एवं वर्ष 2007 से नगर निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्राथमिक शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त, पुलिस बल में सिपाही से अवर निरीक्षक तक के पदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में बिहार में महिला पुलिस की संख्या देश भर में अव्वल है। 'आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार' निश्चय के तहत सभी सरकारी सेवाओं में सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। 

PunjabKesari

फरवरी माह के पृष्ठ पर परियोजना जीविका को दर्शाया गया 
फरवरी माह के पृष्ठ पर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना 'जीविका को दर्शाया गया है। यह परियोजना बिहार में महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण एवं ग्रामीण गरीबी के उन्मूलन के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं सहायता समूहों का नामकरण "जीविका" किया। जीविका के अंतर्गत अब तक 10 लाख 47 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है जिसमें 1 करोड़ 30 लाख से भी अधिक महिलाएं जुड़कर जीविका दीदियां बन गई हैं। इसी तरह हर माह के पृष्ठ पर अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताया गया है। 

PunjabKesari

इस कैलेंडर में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना राज्य की बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जो वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की कन्याओं को जन्म से लेकर उसके स्नातक उत्तीर्ण कर लेने तक दिया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को पोशाक, सेनेटरी नैपकिन एवं परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। अविवाहित कन्याओं को इंटरमीडियट उत्तीर्ण करने पर 25,000 रूपये दिये जाते हैं। वहीं स्नातक उत्तीर्ण करने पर उन्हें 50,000 रूपये की राशि दी जाती है। इस योजना के अन्तर्गत कन्याओं को कुल 94,100 रूपये की राशि देने का प्रावधान है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

206/4

20.0

Rajasthan Royals

185/7

19.0

Rajasthan Royals need 22 runs to win from 1.0 overs

RR 10.30
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!