Pragati Yatra: CM नीतीश ने मीरगंज, गोपालगंज और बैरिया बाईपास के प्रस्तावित निर्माण कार्य का किया अवलोकन

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jan, 2025 05:18 PM

cm nitish inspected the proposed construction work of bairia bypass

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज जिला के उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी ग्राम में प्रस्तावित मीरगंज बाईपास के प्रारंभिक बिंदु का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गोपालगंज जिला के हथुआ अनुमंडल अंतर्गत...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज जिला के उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी ग्राम में प्रस्तावित मीरगंज बाईपास के प्रारंभिक बिंदु का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गोपालगंज जिला के हथुआ अनुमंडल अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं का मार्ग आरेखन विधि से अधिकारियों ने जानकारी दी। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री को बताया गया कि मीरगंज बाईपास पथ की कुल लंबाई 3 कि.मी. प्रस्तावित है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने मीरगंज बाईपास से विजयीपुर प्रखंड के पगड़ा (यूपी बॉर्डर) तक संपूर्ण सड़क की चौड़ीकरण कार्य की भी जानकारी ली। इसके तहत मीरगंज बाईपास होते हुए भोरे-विजयीपुर-पगड़ा पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 47 किमी. है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि बैरिया बाईपास पथ की प्रस्तावित कुल लंबाई 5.7 किमी. है तथा उचकागांव से दही नदी पर बनने वाले एचएल ब्रिज की कुल लंबाई 60 मीटर की होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने चौरांव पंचायत के तुरकहां गांव में प्रस्तावित गोपालगंज बाईपास के अंतिम छोर का भी अवलोकन किया, जहां अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसकी प्रस्तावित कुल लंबाई 12.65 कि.मी. है।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, गोपालगंज जिला के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!