महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में CM नीतीश का बड़ा कदम, पहली बार बिहार में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Oct, 2024 12:31 PM

cm nitish kumar s big step towards women empowerment

यह ट्रॉफी टूर नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में भी निकाली जाएगी। ट्रॉफी टूर का स्वागत जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के आलावा जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, खिलाड़ियों, आम जनता द्वारा किया जाएगा। इससे बिहार की लड़कियों में हॉकी के खेल में शामिल होने के...

पटना (विकास कुमार): बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। अब इस कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बिहार में महिलाओं को खेल जगत में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहे हैं। नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 11 से 20 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में एशिया की छह प्रमुख टीमें- भारत, चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हिस्सा लेंगी। 

PunjabKesari

हॉकी का पर्व बिहार का गर्व
‘हॉकी का पर्व बिहार का गर्व’ के तहत नालंदा जिले के खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय राजगीर में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप की ट्रॉफी टूर को 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रॉफी को बिहार सहित पांच राज्यों में 29 दिनों तक भ्रमण कराया जाएगा। इन प्रदेशों में भ्रमण के बाद 19 अक्टूबर को वापस बिहार की धरती पर लौटेगी। इसके बाद बिहार के सभी जिलों में यह भ्रमण करते हुए ट्रॉफी 7 नवंबर को नालंदा पहुंचेगी। 

PunjabKesari

नालंदा के सभी प्रखंडों में किया जाएगा ट्रॉफी का भ्रमण
यह ट्रॉफी टूर नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में भी निकाली जाएगी। ट्रॉफी टूर का स्वागत जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के आलावा जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, खिलाड़ियों, आम जनता द्वारा किया जाएगा। इससे बिहार की लड़कियों में हॉकी के खेल में शामिल होने के लिए प्रेरणा मिलेगी। खास बात यह है कि जो बिहार खेल की उपलब्धियों में काफी पीछे रहा है, आज वही प्रदेश खेल की दुनिया में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। 

PunjabKesari

11 नवंबर को एशियन महिला हॉकी खेल का होगा आगाज
खेल निदेशक रवीन्द्र शंकर ने बताया कि जिले में ट्रॉफी टूर भ्रमण के बाद यह ट्रॉफी 11 नवंबर को खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय राजगीर परिसर पहुंचेगी। यहां फिर उसी दिन एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया जाएगा। बता दें कि 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी खेल में भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया की महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लेंगी। यहां प्रतिदिन तीन खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय टीम अंतिम समय में खेलेगी। भारत के सभी मैच अंतिम समय में साढ़े सात बजे शाम से आयोजित किए जाएंगे। हर दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद ट्रॉफी जीतने वाली खिलाड़ी को 20 नवंबर को खेल समाप्त होने के बाद ट्रॉफी, शील्ड समेत अन्य उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस खेल परिसर में खेल देखने वाले दर्शकों की फ्री एंट्री होगी। बताया जा रहा है कि भीड़ को देखते हुए तीन शिफ्ट बनाई गई है और अलग-अलग शिफ्ट में दर्शकों की एंट्री होगी। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं उत्साहित
बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘‘मैं आठवीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बिहार सरकार का समर्थन देने पर बहुत खुश हूं। हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों का स्वागत करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्रतियोगिता के लिए आने वाली हॉकी टीमें, अधिकारी और हॉकी प्रशंसक हमारे लोगों की मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाएंगे, इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ 

PunjabKesari

खेल जगत में जाने के लिए प्रेरित होंगी महिलाएं
बिहार में पहली बार महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन से लड़कियों को खेल जगत में जाने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले बिहार की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मुहैया कराया। बिहार में सरकारी नौकरी में लड़कियों को 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया। इससे सरकारी नौकरी में जाने का सुनहरा अवसर बिहार की बेटियों के हाथ में आया। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिश है कि खेल जगत में भी बिहार की बेटियां अपना खास मुकाम हासिल करें। मुख्यमंत्री के इस लक्ष्य को हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का बड़ा योगदान रहेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!