गया में CM नीतीश कुमार ने लगाई सौगातों की झड़ी, 1700 से ज्यादा योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2025 07:25 PM

cm nitish kumar showered gifts in gaya

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में गया जिला पहुंचे, जहां उन्होंने 1,437.90 करोड़ रुपए की कुल 1,714 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

गया:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के क्रम में गया जिला पहुंचे, जहां उन्होंने 1,437.90 करोड़ रुपए की कुल 1,714 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंदौती प्रखंड के प्रभावती अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने नीरा संग्रहण-सह-बिक्री केंद्र का भी मुआयना किया और उसके विषय में जानकारी प्राप्त की। स्टॉल देखने के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। आइये जानते हैं प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम ने गया को क्या-क्या दिया।

घोषणायें-

  • 1. इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण कराया जायेगा।
  • 2. इमामगंज प्रखंड अंतर्गत लावावार, बारा एवं सोनदाहा बांधों का जीर्णोद्धार किया जायेगा।
  • 3. बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्वार, पुलिया का चोड़ीकरण एवं लोदीपुर तक पईन का विस्तारीकरण किया जायेगा।
  • 4. नगर क्षेत्र अंतर्गत घुघरीटांड एवं मुफस्सिल मोड़ पर 2 फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जायेगा। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी।
  • 5. गया-परैया-गुरारू होते हुये औरंगाबाद रफीगंज जोड़ने वाले पथ का चौड़ीकरण कराया जायेगा।
  • 6. इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए सीमावर्ती राज्य (झारखंड) को जोड़ते हुए पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • 7. बेल्थू गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जायेगा।
  • 8. कंडी नवादा एवं सिलौंजा में 2 पार्कों का निर्माण कराया जायेगा।
  • 9. गया जिले में 14 प्रखंडों क्रमशः अत्तरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू एवं बांकेबाजार में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जायेगा।
  • 10. गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जायेगा।
  • 11. गया जिला अन्तर्गत बेला-पनारी रोड से शाकिर बिगहा तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य कराया जायेगा।
  • 12. बांकेबाजार प्रखंड अन्तर्गत ग्राम बारा में बड़की एवं मंझियावों नदियों पर पुलों का निर्माण कराया जायेगा।
  • 13. इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!