​Pragati Yatra: 'कांवर झील को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित", CM नीतीश ने बेगूसराय में की कई घोषणाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Jan, 2025 04:48 PM

cm nitish made many announcements in begusarai

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नए काम और कराये जायेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नए काम और कराये जायेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सिमरिया से लखमिनियां बलिया वाया बिन्दटोली गुप्ता लखमिनियां बांध तक सड़क (बेगूसराय बाईपास) का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे आस-पास की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कांवर झील का समेकित विकास किया जाएगा जिसमें झील को जोड़ने वाले सभी नालों की उड़ाही की जायेगी तथा इसके जल प्रवाह को बहाल किया जायेगा। साथ ही कांवर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएंः-

  • मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र के द्वितीय चरण का विकास किया जायेगा। इससे यहां के लोगों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • तेघड़ा-मुबारकपुर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • बेगूसराय जिले में बखरी से बहादुरपुर (खगड़िया) बार्डर तक नये बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  • बेगूसराय जिले के साम्हो में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जायेगा। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!