​Pragati Yatra: 'सुपौल स्टेडियम का कराया जाएगा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण', CM नीतीश ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jan, 2025 05:30 PM

cm nitish made many important announcements in supaul

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सुपौल जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सुपौल जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि त्रिवेणीगंज बाजार के बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पिपरा बाजार के बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे पिपरा प्रखंड में बन रहे लोहिया मेडिकल कॉलेज को भी सम्पर्कता मिलेगी। नगर पंचायत निर्मली के रिंग बांध का ​जीर्णोद्धार एवं ​कालीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी तथा आवागमन हेतु सड़क भी उपलब्ध हो जायेगी। सुपौल स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कराया जाएगा, जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएंः-

  • सिमराही बाजार में एनएच-27 के जंक्शन प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा।
  • छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी का चैनलाइजेशन एवं क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मति की जायेगी।
  • वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में निबंधन कार्यालय की स्थापना की जायेगी। इससे लोगों को भूमि निबंधन कार्य में सहूलियत होगी।
  • बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण तथा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर से सुखपुर बाजार तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जायेगा।
  • सुपौल में नये बस स्टैंड का निर्माण कराया जायेगा।
  • सुपौल में वीरपुर स्थित वर्तमान हवाई अड्डे पर छोटे विमानों के संचालन हेतु उड़ान योजना में इसे सम्मिलित करने हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
  • इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त सुपौल जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!