पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Sep, 2020 01:36 PM

cm nitish mourns the death of former union minister jaswant singh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार में रक्षा, वित्त एवं विदेश मंत्री के रूप में मजबूत छाप छोड़ी है। वित्तमंत्री के रूप में उन्होंने बाजार हितकारी सुधारों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि 1960 के दशक में जसवंत सिंह सेना में अधिकारी भी रहे। वर्ष 2001 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान भी प्राप्त हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के महान विभूति थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!