CM नीतीश ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का भी किया भ्रमण

Edited By Mamta Yadav, Updated: 19 Nov, 2023 08:17 PM

cm nitish offered arghya to the setting sun lord bhaskar

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं।

Patna News: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया।
PunjabKesari
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किये गये हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्टी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आई०जी० पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
PunjabKesari
छठ घाटों के भ्रमण से पहले 1 अणे मार्ग स्थित आवास में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!