मुख्यमंत्री नीतीश ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण का लिया जायजा, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2025 06:35 PM

cm nitish reviewed the construction of bakhtiyarpur tajpur bridge

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर बख्तियारपुर-ताजपुर पुल को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन- बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उसे तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार अथमलगोला प्रखण्ड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट पर पहुंचे और निर्माणाधीन बख्तियापुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर बख्तियारपुर-ताजपुर पुल को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की भी बचत होगी। नीतीश कुमार ने कहा कि यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करने वाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग भी होगा। इस दौरान बिहार राज्य पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी ने बताया कि बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड गंगा पुल का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। करजान तथा ताजपुर के आपस में जुड़ जाने से एनएच-31 और एनएच-28 का सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच संपकर् बेहतर होगा। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत यह निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा 2875.02 करोड़ रूपये की लागत से से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल पथ परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। इस पथ की लम्बाई 51.26 किलोमीटर है जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर और पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!