Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2026 12:36 PM

चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी संदेश में कहा, 'अछ्वुत साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।'
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी संदेश में कहा, 'अछ्वुत साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।' मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का सर्वोच्च बलिदान और देश के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के त्याग और संघर्ष को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारी युवा चेहरा थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। लाहौर षड्यंत्र मामले में उन्हें राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी गई। उनकी शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक मील के पत्थर की तरह याद की जाती है।