समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: सतीघाट से राजघाट मुख्य मार्ग का निर्माण इसी माह होगा शुरू, मंत्री अशोक चौधरी ने दी जानकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2026 03:36 PM

construction of main road from satighat to rajghat will begin this month

चौधरी ने रविवार को समस्तीपुर जिला अतिथिगृह में पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की उपस्थिति में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतीघाट से राजघाट मुख्य मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है।...

समस्तीपुर: बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के सतीघाट से राजघाट मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ इसी माह किया जाएगा। 

चौधरी ने रविवार को समस्तीपुर जिला अतिथिगृह में पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की उपस्थिति में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतीघाट से राजघाट मुख्य मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। 

चौधरी ने बताया कि बैठक में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान और हायाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में चल रही पथ निर्माण एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। इस बैठक में रोसड़ा के भाजपा विधायक वीरेंद्र पासवान, वारिसनगर के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक मांजरिक मृणाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!