सुशांत की बहन प्रियंका की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई HC ने FIR खारिज करने से किया इनकार

Edited By Nitika, Updated: 15 Feb, 2021 04:50 PM

court refuses to dismiss fir against sushant sister

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को मुंबई उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को खारिज करने से...

 

मुंबई/पटनाः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को मुंबई उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को खारिज करने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने हालांकि राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत है लेकिन मीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं टिकता है। दोनों ही बहनों ने सुशांत सिंह राजपूत के चिंता/अवसाद संबंधी मुद्दों के सिलसिले में उनके लिए मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। बांद्रा पुलिस ने पिछले साल 7 सितंबर को प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार के विरूद्ध सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं शिकायत के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर ने उनके लिए (राजपूत) फर्जी पर्ची तैयार की थी।

सुशांत सिंह राजपूत (34) पिछले साल 14 नवंबर को यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बांद्रा पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मामले के सारे कागजात सीबीआई के पास भेज दिए। शीर्ष अदालत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई करेगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!