गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा को लगी गोली; कई मामलों में आरोपी

Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2025 10:51 AM

criminal vikas singh kushwaha was shot in a police encounter in gopalganj

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। वहीं इस दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश विकास सिंह कुशवाहा घायल हो गया।

GopalGanj Police Encounter: बिहार के गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। वहीं इस दौरान पुलिस की गोली लगने से कुख्यात बदमाश विकास सिंह कुशवाहा घायल हो गया।

कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर ज़िले के मांझागढ़ थाना अंतर्गत जलालपुर गांव में  ईंट भट्ठा के पास किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।  सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास सिंह कुशवाहा के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया और सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो खोखा और दो जिंदा करतूत बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

हत्या समेत कई मामलों में था वांछित

बताया जा रहा है कि विकास सिंह कुशवाहा के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, धर्मपरसा गांव में आभूषण दुकान में हुई लूटपाट का मुख्य आरोपी है। वह लूट, रंगदारी और हत्या की वारदातों का मुख्य आरोपी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!